जालंधर, ENS: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज कैंट में पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे। जहां परगट सिंह की ओर से बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संगत की ओर से भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन किए गए। हालांकि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आज जालंधर दौरा कोई राजनीतिक दौरा नहीं है।
जिसके बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व सासंद सुशील रिंकू के घर पहुंचेगे। इसके बाद बाबा गुरिदंर ढिल्लों डेरा सत्संग में जाएंगे। जहां पहले से ही संगत बाबा जी के दर्शन करने के लिए उत्साहित है।
बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भारत के प्रमुख आध्यात्मिक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के संत सतगुरु और प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 1990 में अपने चाचा महाराज चरण सिंह के बाद डेरा बाबा जयमल सिंह (ब्यास, पंजाब) की बागडोर संभाली और सितंबर 2024 में जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया।

