Punjab Govtहरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर...

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से अपील की है कि 19 नवंबर, 2026 को पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.-07) पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना स्टील पुल गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को पंजाब भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी पुलों का व्यापक संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने के निर्देश दिए जाएं।

केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने में पुलों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित संरचनात्मक मूल्यांकन और समय पर निवारक रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वे संबंधित अधिकारियों को पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी पुलों का समय-समय पर निरीक्षण करवाने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दें। उन्होंने विशेष रूप से पुराने हो चुके पुलों, उनकी भार वहन क्षमता, संरचनात्मक कमजोरियों तथा भारी वाहनों की आवाजाही वाले पुलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने की मांग की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...