Punjab Govt625 वेटनरी ऑफिसर्स किए गए भर्ती : Gurmeet Singh Khudian

625 वेटनरी ऑफिसर्स किए गए भर्ती : Gurmeet Singh Khudian

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पशु स्वास्थ्य देखभाल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधार को मजबूत करने के लगातार प्रयासों के तहत पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज तीन नवनियुक्त वेटनरी ऑफिसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भर्ती किए गए वेटनरी ऑफिसरों की कुल संख्या 625 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दी जा रही प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि विभाग ने पिछले चार वर्षों के दौरान एक बड़ी और बहु-स्तरीय भर्ती मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। 625 वेटनरी ऑफिसरों के अलावा पशुपालन विभाग में 579 वेटनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती करके राज्य भर में पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को और मजबूत किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक पदों पर भी भर्ती की गई है। राज्य ने मुख्यालय में क्लर्कों के 17 पद, 2 मिल्क रिकॉर्डर, 7 लैब सहायक, 7 कंप्यूटर/एन्यूमरेटर/पंचर, 1 मशीन ऑपरेटर, 1 इनक्यूबेटर ऑपरेटर, 2 लीगल क्लर्क और 8 स्टेनोटाइपिस्ट भी भर्ती किए हैं।

नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए स. खुड्डियां ने उनसे किसानों को पूरी लगन, पेशेवर तरीके और संवेदनशीलता से सेवा देने के लिए कहा। उन्होंने सभी खाली पदों को भरने के लिए मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि पंजाब का कोई भी किसान समय पर पशु चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...