नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा यहां चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई.आई.टी.एफ.) 2026 में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.आई.ई.सी.) द्वारा 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित शानदार पंजाब पैवेलियन “विकास और विरासत” विषय पर आधारित है, जो पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों, औद्योगिक क्षमता और तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।

प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब डॉ. बसंत गर्ग, निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जसप्रीत सिंह और प्रबंध निदेशक, पी.एस.आई.ई.सी. श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह पैवेलियन “विकसित पंजाब – विरासत का उत्सव, नवाचार के साथ निर्माण” की दृष्टि को प्रस्तुत करता है।
अर्शदीप सिंह, प्रशासक, पंजाब पैवेलियन ने बताया कि अनोखे और आकर्षक तरीके तथा विषयगत प्रस्तुतियों के संगम से डिजाइन किया गया पैवेलियन पंजाब सरकार द्वारा सृजित निवेश के अवसरों और राज्य के औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के योग्य नेतृत्व में की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है।

पैवेलियन में विशेष जोन के माध्यम से पंजाब में निवेश के अवसरों, इन्वेस्ट पंजाब, फास्ट ट्रैक पंजाब के अंतर्गत 300 से अधिक नियामकीय अनुमतियों और उद्योग एवं वाणिज्य विकास नीति 2026 को उजागर किया गया है। इस नीति में 24 समर्पित क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां और निवेशकों के लिए अनुकूल पहलें शामिल हैं।

