NationalEPFO धारक अब 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे पैसा, जानें इसके लिए...

EPFO धारक अब 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे पैसा, जानें इसके लिए क्या करना होगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहां, सरकार ने नियमों बदलाव करते हुए PF बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकालने का सीमा कर दिया है। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। EPFO ने नौकरी छूटने के बाद EPF की रकम निकालने के लिए जरूरी इंतजार की अवधि को भी 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर EPFO ​​ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में किसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है. साथ ही, इस बात पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है कि सभी आवेदकों को ज्यादा EPS पेंशन दी जाएगी या नहीं।

इसके अलावा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में निकाल सकेंगे।

EPFO के नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र प्रोविडेंट फंड बैलेंस का अधिकतम 90 फीसदी तक हिस्सा निकाल सकेंगे। पहले आंशिक निकासी की अधिकतम सीमा 75 फीसदी थी। यानी अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी PF बचत का पहले से ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल कर पाएंगे।

नए नियमों में सबसे बड़ी राहत उन कर्मचारियों को मिली है, जिनकी नौकरी चली जाती है। पहले बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए 12 महीने की सदस्यता अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ दो महीने कर दिया गया है। इस बदलाव से नौकरी छूटने के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारियों को अपनी बचत तक पहुंचने में आसानी होगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...