गाजियाबादः थाना नंदग्राम क्षेत्र के कृष्णा नगर में आज अचानक 10 से 12 झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता धुआं करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 3 वाटर टेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास की अन्य झुग्गियों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीएफओ सौरव सिंह ने बताया, “आज उन्हें झुग्गियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जिसमें कहा गया था कि थाना नंदग्राम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर एरिया में 10 से 12 झुग्गी-झोपड़ी में आग लगी है। ऐसे में उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्निशमन केंद्र कोतवाली से एफएसओ सहित 3 दमकल वाहन हमने घटनास्थल पर रवाना किए। इस घटना को लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। इसमें अन्य झुग्गी-झोपड़ियों में आग को हमने फैले नहीं दिया। इस पूरे घटना में कोई जनहानी नहीं हुई।

