InternationalAPEC Summit में शामिल हुए डोनाल्ड ट्रंप, Xi Zinping संग दोस्ती पर...

APEC Summit में शामिल हुए डोनाल्ड ट्रंप, Xi Zinping संग दोस्ती पर दिया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: चीन के शेनझेन में एपीईसी शिखर सम्मेलन में दुनिया के तीन सबसे बड़े देश अमेरिका, चीन और रुस एक साथ आए हैं। डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में ट्रंप ने टैरिफ से लेकर दोनों देशों की दोस्ती तक को लेकर कई बात की। ट्रंप ने कहा कि – ‘होर्मुज जलडमरुमध्य से एनर्जी की आपूर्ति बनाए रखने और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के मामलों में अमेरिका और चीन के विचार एक जैसे हैं। हम इन दोनों मुद्दों पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मैं शी जिनपिंग के साथ सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा करुंगा जिसमें फेंटेनाइल संकट को खत्म करना भी शामिल है’।

टैरिफ पर दोनों पक्षों ने एक साथ काम किया

ट्रंप ने कहा कि – ‘हमने टैरिफ को बहुत निष्पक्ष तरीके से तय किया। दोनों पक्षों ने अच्छा काम किया है। हमारे किसानों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है लेकिन मैं उनके लिए आपसे कुछ और भी चाहूंगा। चीन में बहुत बड़ी मांग है और हम उसे पूरा कर सकते हैं। व्यापार से लेकर निवेश तक और क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर विश्व शांति तक अमेरिका और चीन ने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। दुनिया में कोई और ऐसा नहीं कर सकता जो हम कर सकते हैं’।

दोनों देशों को हो रहा फायदा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि – ‘दोनों देश मजबूत हैं और मुझे यह विश्वास है कि चीन आगे भी मजबूत बना रहेगा। राष्ट्रपति शी के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध बहुत ही अच्छे हैं। कुछ लोगों को इससे परेशानी होती है लेकिन मुझे इस बात से बहुत खुशी है। हमारी दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत हो रही है और इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा होता है’।

जिनपिंग की तारीफ करते दिखे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप जब समिट में शामिल होने के लिए चीन आए थे तो उनका स्वागत शी जिनपिंग ने पूरे जोश के साथ किया था। चीन में भव्य स्वागत के बाद ट्रंप ने जमकर जिनपिंग की तारीफ की। बैठक में संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि – ‘आपने शानदार काम किया है और आप एक अद्भूत नेता है। मैं राष्ट्रपति शी और मैडम पेंग को उनके शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं पिछली रात काफी अच्छी थी’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

चंडीगढ़ः नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज...

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

चंडीगढ़ः नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। ऐसे में 35 वार्डों में चुनाव के लिए...

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखविंद्र...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को लेकर कही ये बात जालंधर, ENS: कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...