Rashifalआज का राशिफल, 19 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रही है। आज किसे कारोबार में लाभ, किसे करियर में तरक्की और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि: मेष राशि वालों आज अपने काम के लिए आपके मन में नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन दिन खत्म होते होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए आज काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको आज अच्छी डील मिल सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वालों आज अपनी मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आप साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों के साथ अपनी निजी बातें साझा करने से बचना चाहिए। आज कोई आपकी आधिकारिक जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बहुत सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत सी चीजें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम को आज शुरू करने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव अपनाना चाहिए। इससे लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाए रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों आज कामकाज के मामले में परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों की मजबूती बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कामों में उनका सहयोग भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षक आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। दोस्त आपके काम में मदद कर सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिला सकता है। आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दफ्तर में उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026

आज 20 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026

आज 20 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के संयोग में चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि मीन में...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...