NationalNEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सभी आरोपियों को औपचारिक रूप से 21 नवंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साक्ष्य नष्ट करने समेत विभिन्न अपराधों के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।

इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप तय किए जाएंगे। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 (कॉपीराइट का उल्लंघन) के तहत भी आरोप तय करने का आदेश दिया।

न्यायाधीश ने कहा कि मामले की सुनवाई 25 नवंबर से प्रतिदिन के आधार पर शुरू की जाएगी। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इससे पहले परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली त्वरित अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

जांच एजेंसी ने 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र भी दाखिल किया था। महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी सूर्यवंशी को दो सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक), यानी नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए करती है। प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की...

हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया शादीशुदा मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

कैरानाः कैराना में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर हिंदू...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दविंदर...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब...