Nationalदेश में 1600 Satellite शुरु करेगी Reliance कंपनी , Elon Musk के...

देश में 1600 Satellite शुरु करेगी Reliance कंपनी , Elon Musk के Starlink को देगी टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: मॉर्डन समय में इंटरनेट लोगों की सबसे अहम जरुरत बन चुका है। ऑफिस का काम हो या फिर फ्री टाइम में रील स्क्रॉल करना हो सभी के लिए इंटरनेट की जरुरत पड़ती है परंतु आप शायद यह नहीं जानते हैं कि कुछ ऐसे इलाके भी है जहां पर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलना आसान नहीं होता। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस एक नई तैयारी में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार, कंपनी 1600 सैटेलाइट के जरिए भारत में ब्रॉडबैंड नेटवर्क शुरु करना चाहती है। खास बात ये है कि इस योजना के साथ रिलायंस की टक्कर एलन मस्क के स्टारलिंक के साथ होगी।

2035 तक तैयार होगा सैटेलाइट नेटवर्क

रिलांयस का प्लान लो अर्थ ऑर्बिट में करीबन 1600 सैटेलाइट स्थापित करने का है। मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्च से जुड़ी चुनौतियां की कारण से 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस नेटवर्क को पूरा करने के लिए पहले कंपनी ने 2030 का लक्ष्य रखा था। रिलांयस अब इस प्रोजेक्ट के लिए भारत की सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के साथ काम करना चाहती है।

स्टारलिंक के पास है 10 हजार से ज्यादा सैटेलाइट

एलन मस्क की स्टारलिंक के पास दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा सैटेलाइट है। वहीं भारत एक साल में 15 से भी कम सैटेलाइट बनाता है। स्टारलिंक इसके जरिए कई देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा दे रही है। खास बात यह है कि रिलांयस अमेरिका से कम से कम 400 सैटेलाइट खरीदने की तैयारी कर रही है परंतु इस प्रोजेक्ट में चीन की मदद नहीं ली जाएगी।

2027 में शुरु हो सकता है सैटेलाइट मिशन

खास बात यह है कि रिलांयस सितंबर 2027 में अपने प्रस्तावित सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क का टेस्ट मिशन शुरु करने की तैयारी कर रही है। इस मिशन में सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे 2028 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु हो सकता है। रिलांयस करीबन 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करना चाहती है। इसका मकसद पूरे भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी को लेकर भारी हंगामा, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक...

महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार में जलाया शव, भाई समेत चार गिरफ्तार

अहमदाबादः गुजरात के साबरकांठा जिले के चिथोडा पुलिस स्टेशन...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी को लेकर भारी हंगामा, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक गुरुद्वारे में सिख धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को...

महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार में जलाया शव, भाई समेत चार गिरफ्तार

अहमदाबादः गुजरात के साबरकांठा जिले के चिथोडा पुलिस स्टेशन में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की सनसनीखेज हत्या का...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में...

दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

इंफालः मणिपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से से तीन...