नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग चोटिल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर हड़कंप मच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।
मेट्रो पिलर-186 के सामने तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वाहनों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल कर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दुर्घटना के चलते सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए रुका रहा, लेकिन क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर राह दुरुस्त कर दी गई। फिलहाल पुलिस स्थल पर मौजूद है और टक्कर के असली कारणों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सिटी सेंटर से शशि चौक गोल चक्कर जाने वाले मार्ग पर स्थित बस स्टॉप के पास तीन वाहन आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। पुलिस ने तीनों वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
