इंफालः मणिपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से से तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में सिलेंडर फटने से महिला समेत उनके दो नाबालिग बेटों की मौत हो गई है। घटना में किसी को भी बचने का समय नहीं मिला है। महिला और उनको दो नाबालिग बेटों की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मणिपुर के बिष्णुपर जिले में हुआ है। यहां पर घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में मां और उसके दो नाबालिग बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार को शाम करीब 7:15 पर नामबोल मैबल चिंगिंग माखा लीकाई में हुआ।
पुलिस ने बताया कि धमाके के बाद घर में आग लग गई। जिसमें रंजना (37) और उनके दो बच्चे पिबारेल (14) और पोइरिंगनबा (7) जिंदा जल गए। रंजना के पति नरेंद्र (37) बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात महिला और उसके दो बच्चों के जले हुए अवशेष बरामद किए गए।
बता दें कि एलपीजी सिलेंडर को रखने में बहुत ही सावधानी से रखना चाहिए। उसे किसी भी गर्म या ज्वलनशील वस्तु के पास नहीं रखना चाहिए, जिससे किसी हादसे का खतरा बना रहे।
