Nationalकेमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें,...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली

कानपुरः रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई देने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और यहां काम करने वाले मजदूर जान बचाकर भागे। फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटें करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। अंदर रखे केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग लगातार फैलती रही। इस दौरान फैक्ट्री के भीतर कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आग की भयावहता को देखते हुए एहतियातन बगल में स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज (केआईटी) के हॉस्टल को खाली करा लिया गया। वहीं, आग के आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए उन्हें बंद कराकर खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की जानकारी पाकर जाजमऊ, मीरपुर, किदवई नगर, कर्नलगंज, फजलगंज समेत कई फायर स्टेशनों से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती दौर में 10 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, लेकिन आग की भयावहता और फैक्ट्री में मौजूद केमिकल के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशनों से दमकल वाहन बुलाए गए। देर रात तक करीब 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाने की तैयारी की गई। हालांकि केमिकल होने की वजह से आग बुझने के बजाय और भड़क रही है। फैक्ट्री से सटे केआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आग फैलने की आशंका को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों को तत्काल बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। केमिकलों के ड्रमों में लगातार हो रहे विस्फोट के चलते राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी...

लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, सरेंडर करने से किया था इनकार

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा...

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में स्कूली वैन खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसा...

Hotel में ठहरे कपल को धमकाते दिखे पुलिस अधिकारी, कहा- गांजा रखकर फंसा देंगे, देखें Viral Video

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल में पुलिस कर्मियों की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।...