Nationalबच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में स्कूली वैन खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। टक्कर में वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 2 मासूम बच्चे घायल हुए हैं। घटना के दौरान सेंट जॉन्स स्कूल की वैन में करीब 2 दर्जन बच्चे सवार थे। इस दौरान स्कूल वैन इमरानगंज बाजार चौराहे पर पहुंची, तभी सामने से दूसरे स्कूल की बस आ रही थी।

तेज रफ्तार के कारण वैन चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और वैन बस से टकरा गई। मौके पर पहुंची स्थानीय चौकी की पुलिस ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लिनिक पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमरानगंज स्थित इंडेन पब्लिक स्कूल की बस करीब 20 बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। स्कूल से करीब 150 मीटर दूर पहुंची थी तभी सामने से आ रही सबरहद के सेंट जॉन्स स्कूल की वैन की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। दौड़कर पहुंचे आसपास के लोगों ने बच्चों को निकालकर पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। वैन में सवार बच्चों ने बताया कि वैन में करीब 17 बच्चे बैठे थे। घायलों में कक्षा सात के मोहम्मद हसन पुत्र रजा हसन के पैर में चोट आई है। वहीं कक्षा आठ के असीम पुत्र अयास के जबड़े में गंभीर चोट लगी है। एलकेजी की छात्रा अलीसा वकास के कंधे में चोट आई। कक्षा तीन की असगरा वकास और कक्षा एक की अलिसा भी घायल हुई हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी...

लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, सरेंडर करने से किया था इनकार

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा...

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में देर रात...

Hotel में ठहरे कपल को धमकाते दिखे पुलिस अधिकारी, कहा- गांजा रखकर फंसा देंगे, देखें Viral Video

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल में पुलिस कर्मियों की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।...