Haryana Govtअनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले...

अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान देने की योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

विभाग के प्रक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 नवंबर, 2026 से 15 दिसंबर, 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टर की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनकी कृषि कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ट्रैक्टर चलित कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है, जिसके लिए पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान के पास स्वयं की भूमि होना आवश्यक है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम भूमि स्वामित्व भी मान्य होगा। इसके साथ ही आवेदक का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपने नाम की भूमि होने संबंधी प्रमाण पत्र एवं अंडरटेकिंग विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के अनुसार आवेदक किसान ने पिछले पांच वर्षों में कृषि विभाग से ट्रैक्टर पर अनुदान प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। अनुदान पर ट्रैक्टर प्राप्त करने के बाद किसान अगले पांच वर्षों तक उस ट्रैक्टर को बेच नहीं सकेगा। इस संबंध में किसान को शपथ पत्र भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिलावार लक्ष्य का निर्धारण मुख्यालय स्तर पर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के किसानों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। परमिट जारी होने के बाद संबंधित किसान को विभाग द्वारा अनुमोदित ट्रैक्टर निर्माताओं से 15 दिन के अंदर ट्रैक्टर खरीदना होगा। उन्होंने पात्र अनुसूचित जाति के किसानों का आह्वान किया है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और कृषि विभाग की इस योजना का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की पूरी कीमत का भुगतान लाभार्थी किसान द्वारा अपने बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। नकद भुगतान किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। ट्रैक्टर खरीदने उपरांत जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...