Haryana Govtव्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज

व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बने हरियाणा पवेलियन में दिखाई गई है हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक

चण्डीगढ़। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा सरकार द्वारा बनाया गया हरियाणा पवेलियन इस बार दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में तैयार की गई पारंपरिक हरियाणवी चौपाल लोगों को खूब पसंद आ रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। हरियाणवी ग्रामीण जीवन की पहचान मानी जाने वाली चौपाल को उसके मूल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। यहां पहुंचते ही दर्शकों को गांव की सादगी, अपनापन और आपसी मेलजोल की परंपरा का अहसास होता है। यही कारण है कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस चौपाल पर होकर फोटो खिंचवाना नहीं भूलते।

हरियाणा पवेलियन के निदेशक श्री अनिल चौधरी ने बताया कि चौपाल के अलावा हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी अनेक झलकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। इन्हें देखकर दर्शक हरियाणा की लोक-विरासत और जीवनशैली से रूबरू हो रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग भी इन झलकियों की सराहना कर रहे हैं और हरियाणवी संस्कृति को नजदीक से जानने-समझने में रुचि दिखा रहे हैं। हरियाणा पवेलियन में सेल्फी क्लिक करवा रही मधु ने बताया कि हरियाणा की बात हो और चौपाल न हो तो बात अधूरी रह जाती है। पूरे पवेलियन को बहुत ही सुंदर ढंग से बनाया गया है। चौपाल विशेष आकर्षण का केंद्र है, कोई पास से निकले तो खुद ही सेल्फी क्लिक करवाने का मन हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पवेलियन व्यापार के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त रूप से देश-दुनिया के सामने रख रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...