Haryana GovtCM Saini ने पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम के भवन निर्माण...

CM Saini ने पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम के भवन निर्माण का किया शिलान्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें गीता के माध्यम से कर्म, कर्तव्य और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया, वहीं भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन और संघर्ष से हमें स्वाभिमान, एकता तथा अपनी धरती और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिया। दोनों महापुरुषों के संदेश हमें सिखाते हैं कि सच्चा जीवन वही है, जो अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान हो और समाज के हित में समर्पित हो।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात रविवार को पंचकूला में ‘श्री कृष्ण कृपा धाम’ के भवन का शिलान्यास तथा जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण कृपा धाम के निर्माण कार्य के लिए 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री कृष्ण कृपा धाम के रूप में पंचकूला की इस पावन धरती पर केवल एक भवन की ही नहीं, बल्कि एक ऐसे आध्यात्मिक केंद्र की नींव रखी जा रही है, जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सेवा, समर्पण और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ईंट और पत्थर से बनने वाला यह भवन श्रद्धा और संस्कारों के बल पर एक तीर्थ के रूप में विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और अपनी धरती एवं संस्कृति की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध उनका संघर्ष इतिहास में दर्ज है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि साहस केवल शस्त्र उठाने में नहीं, बल्कि अपने लोगों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए निडर होकर खड़े होने में भी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री...

Jalandhar News: चार आरोपी गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब सहित दो वाहन बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बिल्गा पुलिस...

Delhi के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन : ज्ञानी हरप्रीत सिंह, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (रिवाइव्ड) के प्रेसिडेंट ज्ञानी हरप्रीत...

Punjab News : ढाई साल के मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोहाली : लालडू के गांव बल्लोपुर में संदिग्ध हालात...

शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली...

Jalandhar News: चार आरोपी गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब सहित दो वाहन बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बिल्गा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने शराब की दुकानों से शराब...

Delhi के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन : ज्ञानी हरप्रीत सिंह, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (रिवाइव्ड) के प्रेसिडेंट ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा कामकाज पर...

Punjab News : ढाई साल के मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोहाली : लालडू के गांव बल्लोपुर में संदिग्ध हालात में लापता हुए ढाई साल के गुरसाज की लाश पड़ोसी...