NationalAmitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का...

Amitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का रहने वाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते दो खूंखार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया है कि इस मुस्तैदी से न केवल दिल्ली के एक बड़े कारोबारी पर होने वाली फायरिंग टल गई, बल्कि मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर हमले की साजिश भी नाकाम हो गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब के चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में भी वांछित था।

एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस ने सबसे पहले जालंधर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की को दिल्ली से दबोचा। वह एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर दिल्ली के एक स्थानीय कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उस पर फायरिंग करने आया था। इस मामले में स्पेशल सेल थाने में आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज किया।

विकास ठाकुर से पूछताछ के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते मुंबई से उसके साथी दीप उर्फ दीपक सिंह निवासी तरनतारन को गिरफ्तार किया। दीपक सिंह को विदेशी गैंगस्टर ने मुंबई में छिपकर एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर फायरिंग करने का टास्क दिया था। 1984 से जुड़ी कथित सिख विरोधी टिप्पणियों को लेकर अभिनेता को निशाना बनाने की योजना थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक सिंह ने 3 अक्टूबर, 2026 को अपने साथी पलविंदर उर्फ काका के साथ मिलकर अमृतसर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पलविंदर पहले ही पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था, जबकि दीपक फरार होकर मुंबई में पनाह लिए हुए था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव...

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, बोले – ‘पूरे देश की ओर से नमन’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा...

मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो और यात्री विमान में टक्कर, टला बड़ा हादसा, देखें Video

मियामीः अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर...

दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें CCTV

शिमलाः राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके में शनिवार को...

Punjab News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन, युवक और युवती गिरफ्तार, देखें वीडियो

माता-पिता ने कहा, बेटी हाथ से निकल चुकी थी, मर्जी से शादी की फिर 6 महीने बाद तलाक देकर...

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार...

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, बोले – ‘पूरे देश की ओर से नमन’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको नमन किया है। पीएम ने एक्स...

मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो और यात्री विमान में टक्कर, टला बड़ा हादसा, देखें Video

मियामीः अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रात...