Entertainmentबेटे को तकलीफ में देखकर मेकर्स पर भड़की स्काउट की मां, बोली...

बेटे को तकलीफ में देखकर मेकर्स पर भड़की स्काउट की मां, बोली – ‘फैंस को सच्चाई दिखाई जाए’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: गेमिंग क्रिकेटर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। स्काउट ओपी इन दिनों बिग बॉस 20 में दिख रहे हैं। शो में गेम से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटौर रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में स्काउट लव गिल के साथ हुई बहस के बाद अपना सिर मुंडवाते हुए दिखते हैं और इसके बाद वो फूट-फूटकर रोते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अब ऐसे में यह पूरा मामला देखकर स्काउट की मां नाराज हो गई हैं। उन्होंने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। स्काउट की मां ने दर्शकों से अपील की है कि वो उनके बेटे के बारे में कोई भी राय न बनाएं। सोशल मीडिया पर स्काउट की मां ने एक वॉयस नोट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि शो में बार-बार उनके बेटे की पर्सनल जिंदगी और रिश्तों को दिखाया जा रहा है। एडिट किए गए प्रोमो के कारण से स्काउट पर काफी दबाव पड़ रहा है। उन्होंने मेकर्स से यह अपील की है कि स्काउट की बातों को पूरा दिखाया जाए ताकि फैंस को सच्चाई पता चल पाए।

अधूरे प्रोमो से बनेगी गलत धारणा

अपने वॉयस नोट में स्काउट की मां ने शो के होस्ट सलमान खान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि – ‘एक मां होने के नाते मैं अपनी बात रखना चाहती हूं जब शो के होस्ट सर से जुड़ा एक एडिट किया हुआ प्रोमो सामने आया था तब उन्हें खुद आकर दर्शकों को समझना पड़ा था कि अधूरे प्रोमो से किसी के बारे में गलत धारणा बन सकती है’।

उन्होंने आगे कहा कि – ‘आज अपने बेटे के साथ ऐसा होते हुए देखना बहुत ही तकलीफ देता है। शो के बाहर उसकी अपनी जिंदगी है। उसका करियर है, पर्सनल रिश्ते हैं और एक फ्यूचर है। उसने कई बार अपनी बात साफ की है और अपने रिश्तों से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया है। इसके बाद भी उन्हीं बातों को बार-बार अलग-अलग तरह से दिखाया जा रहा है’।

फैंस के सामने लाई जाए सच्चाई

स्काउट की मां ने वॉयस नोट के साथ शेयर किए कैप्शन में दर्शकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि – ‘तन्मय को अधूरे और गुमराह करने वाले प्रोमो के आधार पर जज न करें। उन्होंने उदाहरण के साथ बताया कि माइक ठीक करने जैसी सामान्य हरकत को गुस्से के तौर दिखाया जाता है। इसी तरह पेड़ पर चढ़ने जैसे टास्क के एक पल को भी किसी दूसरी कहानी से जोड़कर पेश किया जा रहा है’।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि – ‘दर्शकों से बस इतनी गुजारिश है कि कृप्या इन गुमराह करने वाले प्रोमो के आधार पर तन्मय को जज न करें। कई बार कुछ पलों को उनके असली संदर्भ से अलग करके दिखाया जाता है। माइक ठीक करने जैसी नॉर्मल हरकत को ऐसे दिखाया जाता है जैसे वो बहुत ही गुस्से में हो। वहीं पेड़ पर चढ़ने जैसे किसी टास्क के पल को भी दूसरी कहानी से जोड़ दिया जाता है परंतु जब पूरा एपिसोड आता हा तै सच्चाई बिल्कुल अलग होती है’।

प्रोमो देखकर भड़की स्काउट की मां

अभी जो हाल ही में प्रोमो सामने आया था उसमें स्काउट और लव गिल के बीच में तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद स्काउट गार्डन एरिया में बनी हुई नकली सांप के ढांचे पर चढ़ जाते हैं। उदिति ने स्काउट को नीचे उतरने के लिए कहती है और पूछती है कि क्या वो कोई बड़ा कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। इस पर स्काउट कहते हैं कि – ‘नहीं अब कोई और रास्ता ही नहीं बचा है’।

इसके बाद प्रोमो में स्काउट बाथरुम में जाकर अपना सिर मुंडवाते नजर आते हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म कबीर सिंह का गाना बेख्याली बजता है। उनका ये कदम देखकर लव भी हैरान रह जाती है। जब वो स्काउट से इसका कारण पूछती है तो वो कहते हैं। तुम वहां इतनी टेंशन में क्यों बैठी हो? अब तुम्हारी टेंशन खत्म हो गई है। प्रोमो के आखिर में स्काउट रोते हुए दिख रहे हैं।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...