नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सरेआम खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने संसद में कई मुद्दों पर बहस करने की कोशिश की परंतु उन्हें बोलने का मौका ही नहीं मिला। उनका यह आरोप है कि कई मौकों पर उनका माइक भी बंद कर दिया गया। राहुल ने कहा है कि उनका आरोप है कई मौकों पर उनका माइक बंद कर दिया गया। राहुल ने कहा है कि वह पीएम के साथ आमने-सामने बहस करने के लिए तैयार है। इसके लिए बीजेपी अपनी पसंद का कोई भी व्यक्ति जज के तौर पर चुन सकती है। उन्होंने यह दावा किया है कि बहस के बाद प्रधानमंत्री मोदी पीएम भी नहीं रह पाएंगे।
‘मुझे मौका नहीं दिया गया’
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने राहुल गांधी से यह पूछा था कि बीजेपी उन्हें संसद में बहस करने के लिए कह रही है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में कई बार बहस करने की कोशिश की लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि – ‘मैंने किसान बिल पर बात करने की कोशिश की पर मुझे बोलने ही नहीं दिया गया। मैंने एसआईआर और चीन के मुद्दे पर बोलने की कोशिश की। मैंने नरवणे की किताब पर बहस करने के लिए कहा लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया’।
‘मैं वन ऑन वन डिबेट करना चाहता हूं’
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ आमने-सामने बहस करने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह किसी भी मंच पर इस बहस को करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे तो अडानी और मोहन भागवत को भी बहस के दौरान जज के तौर पर बिठा सकती है। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि – ‘मैं वन ऑन वन डिबेट करना चाहता हूं। वो जज के रुप में किसी को भी रख सकते हैं। वो अडानी और मोहन भागवत को भी जज बना सकते हैं लेकिन मैं गारंटी के साथ कह रहा हूं कि मेरे साथ बहस के बाद प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे’।
