JalandharJalandhar News: टिकट मिलने पर नीतिन कोहली के समर्थकों का जश्न, फोड़े...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर नीतिन कोहली के समर्थकों का जश्न, फोड़े पटाखे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ENS): जालंधर सेंट्रल से आम आदमीं पार्टी के उम्मीदवार बनने के बाद नीतिन कोहली के दफ्तर में लोगों ने ढोल बजाकर कर जश्न मनाया और फूलों के हार डालकर उनका स्वागत किया। आज पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में जैसे ही जालंधर सेंट्रल से नीतिन कोहली को टिकट मिलने का ऐलान हुआ तो उसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर छा गई।

जिसके बाद भारी संख्या में समर्थक नीतिन कोहली के दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों द्वारा ढोल बजाकर मेयर के गले में फूलों का हार डालकर उनका स्वागत किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेयर के दफ्तर के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। समर्थक भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन कोहली ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और आगामी चुनाव की रणनीति, विपक्षी दलों के साथ मुकाबले, पंजाब में नशे के मुद्दे और कैबिनेट मंत्रियों की टिकटों पर अपनी बात रखी।

केजरीवाल और सीएम मान का जताया आभार
मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा की जगह उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर नितिन कोहली ने कहा कि उन्हें लगता है पार्टी ने यह फैसला उसी दिन ले लिया था, जिस दिन उन्हें हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कोहली के मुताबिक, “सियासत में ऐसा बहुत कम (रेयर) होता है कि आपका अपना विधायक बैठा हो और पार्टी किसी दूसरे को हलका सौंप दे। मैं पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मनीष सिसोदिया जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे काम पर विश्वास जताया।”

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पार्षदों, ब्लॉक प्रधानों, नॉन-पॉलिटिकल टीम, परिवार और दोस्तों को दिया। साथ ही मजाकिया लहजे में मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में मीडिया के सवालों ने उन्हें राजनीति के लिए पूरी तरह तैयार और ट्रेंड कर दिया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले...

जीरकपुर को मिला नया थाना प्रभारी, सुखविंदर गिल (सुखी) ने संभाला पदभार

जीरकपुर: थाना जीरकपुर में पुलिस प्रशासन में बदलाव के...

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत दिवस विश्व प्रसिद्ध...

अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, ऊर्जा मंत्री ने छठ व्रतियों को दी बड़ी सौगात

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा...

राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) बाबी चंद और रशपाल...

जीरकपुर को मिला नया थाना प्रभारी, सुखविंदर गिल (सुखी) ने संभाला पदभार

जीरकपुर: थाना जीरकपुर में पुलिस प्रशासन में बदलाव के तहत सुखविंदर गिल (सुखी) ने नए थाना प्रभारी (SHO) के...

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत दिवस विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया।...

अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, ऊर्जा मंत्री ने छठ व्रतियों को दी बड़ी सौगात

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा देश का एक महत्वपूर्ण...