PanchkulaHaryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और...

Haryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-16 क्षेत्र में स्थित टेंट गोदाम में घुसकर टेंट कारोबारी पर चाकू से हमला कर नकदी लूटने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान लूटी गई नकदी में उनके हिस्से में आई रकम भी बरामद की है।

ये था पूरा मामला
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा ने घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि इसी वर्ष 20 अगस्त की रात पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर क्षेत्र में एक टेंट गोदाम में कुछ युवक अचानक घुस आए और वहां मौजूद टेंट कारोबारी तथा उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने टेंट कारोबारी पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू की नोक पर टेंट कारोबारी की जेब से नकदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 में डकैटी व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने इंचार्ज मनोज की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त को पहले आरोपी विकास उर्फ आईबो को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार मामले की जांच करते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

इसी कड़ी में 11 नवंबर को दो अन्य आरोपियों मुनीश उर्फ बोदी और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी चंडीगढ़ के मौलीजागरां क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी रवि के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत 1 मामला व आरोपी मुनीष के खिलाफ चोरी व लूट के 2 मामले पहले से दर्ज है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की मौत, मेजर की पोस्ट पर थी तैनात, देखें वीडियो

पिंजौरः पंचकूला में डीएलएफ वैली, पिंजौर में एक दुखद...

हरियाणा में 70% निवेश Mou को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

हरियाणा ने बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने की तारीख की तय

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम की जल निकासी (ड्रेनेज)...

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जनता की...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर मेयर के दफ्तर में बजे ढोल, समर्थकों ने विनीत धीर का किया स्वागत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी की ओर से आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे...

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की मौत, मेजर की पोस्ट पर थी तैनात, देखें वीडियो

पिंजौरः पंचकूला में डीएलएफ वैली, पिंजौर में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां फ्लैट नंबर E-3/22 में रहने...

हरियाणा में 70% निवेश Mou को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए हुए...