Haryana Govtनई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में शामिल हुए...

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में शामिल हुए CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति और कृषि एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं। हरियाणा का किसान अपनी मेहनत और पसीने के बल पर देश के अन्न भंडार भरने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के किसानों ने कृषि क्षेत्र में अपनी मेहनत से हरियाणा को एक अलग पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेहनती किसानों ने अपनी लगन और परिश्रम से न केवल हरियाणा को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाया, बल्कि देश के खाद्यान्न भंडार को भरने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हमेशा किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी दी है। प्रदेश सरकार किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना और धान जैसी अधिक पानी की खपत वाली फसलों पर निर्भरता कम करना है।

मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना और रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में जिला और ब्लॉक स्तर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के माध्यम से किसानों की जमीन की मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है। लगभग 40 से 45 लाख किसानों की भूमि के मृदा परीक्षण के माध्यम से उन्हें बताया जाता है कि उनके खेत में कितनी मात्रा में खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल आवश्यक है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 13 से 16 नवंबर तक होगा PET-PST

पुरुष अभ्यर्थियों की 13, 14, 15 नवंबर को परीक्षा,...

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला,...

Punjab News: आप पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

Jalandhar से नीतिन कोहली, विनीत धीर, दीपक बाली, पवन टीनू को मिली टिकट जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को...

ऊना में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 13 से 16 नवंबर तक होगा PET-PST

पुरुष अभ्यर्थियों की 13, 14, 15 नवंबर को परीक्षा, 16 को महिला अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण ऊना। हिमाचल...

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध परिस्थितियों में श्मशान घाट में फुटबॉल खिलाड़ी का शव बरामद...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

चंडीगढ़: विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की...