अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गई है। गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई है। आपको बता दें अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 25 खाली कारतूस बरामद किए हैं।
इस दौरान एक जेसीबी मशीन लाई गई और कंक्रीट की बनी एक नई छत (स्लैब) को तोड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि 20 से 25 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों का विवाद है। पुलिस के ध्यान में मामला है, जिसमें एक पक्ष सरबजीत सिंह भुल्लर और दूसरा पक्ष सुखचैन सिंह है। सुखचैन सिंह का कहना है कि यह हमारी जगह है तो दूसरा पक्ष कहता है कि हमारी दुकान है। मामले में पटवारी से जमीन की रिपोर्ट ली गई है, जिसमें जगह सुखचैन सिंह की निकली है। दूसरी पार्टी द्वारा 14-15 लोगों ने आकर फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज निकाल रही है।
