AmritsarPunjab News: गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का आरोप, वाल्मिकी समाज ने लगाया...

Punjab News: गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का आरोप, वाल्मिकी समाज ने लगाया पुल पर धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

DCP ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

अमृतसरः भंडारी ब्रिज पर गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने वाले स्कैन सेंटर के खिलाफ वाल्मिकी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नव्या नेचर स्कैन सेंटर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के जांच में तेजी लाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

इस मौके पर गुरु वाल्मिकी एकता मंच पंजाब के नेता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी ने नव्या नेचर स्कैन सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया था, जहां से आई रिपोर्ट में पता चला कि वह गर्भवती नहीं है। लेकिन बाद में दूसरे अस्पताल में जांच कराने पर गर्भधारण की पुष्टि हुई। उनका आरोप है कि गलत रिपोर्ट की वजह से परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और ऑपरेशन की भी नौबत आ गई। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर सिविल सर्जन को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें अपने वाल्मिकी समाज के साथियों के साथ भंडारी पुल पर धरना देना पड़ा।

उन्होंने मांग की कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे स्कैन सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी बीच डीसीपी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए रविंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जरूरी है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट अपडेट करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगीष वहीं डीसी और सिविल सर्जन से बात कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर...

Air India की फ्लाइट को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, टॉयलेट में मिला था हाथ से लिखा नोट

नई दिल्ली: कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने...

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा ने पिछले...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में कई बड़े कदम उठाते...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मधुबन पुलिस...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें दो दर्जन...