टेक्नोलॉजी: अभी तक स्मार्टफोन में जो एआई फीचर्स मिलते हैं उससे लोगों के कई काम आसान हो रहे हैं परंतु अब ऐसा ही फायदा चश्मे में भी देखने को मिलेगा। आने वाले समय में किसी भी जानकारी को जानने या फिर दूसरी भाषा में समझने के लिए बार-बार फोन देखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। Samsung और गूगल अब मिलकर एक नई टेक्नोलॉजी तैयार कर रहे हैं। इन दोनों कंपनियों ने आईवियर ब्रांड Gentle Monster के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे में अब कंपनी नए एआई स्मार्ट ग्लास बना रही है।
कंपनी ने लॉन्च किया टीजर
Gentle Monster ने अपकमिंग चश्मों का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर के अनुसार, इनके डिजाइन की झलक दिखाई जा रही है। एक खास ट्रांसलेशन फीचर का भी संकेत इसमें मिला है। कंपनी इन चश्मों को दिसंबर में लॉन्च करेगी हालांकि अभी तक इन चश्मों की कीमत और फीचर्स के बारे में पता नहीं चल पाया है।
View this post on Instagram
टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर किया जाएगा तैयार
इन स्मार्ट ग्लास को Samsung और गूगर दोनों एक साथ मिलकर बना रहे हैं। माना जा रहा है कि ये Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे और इसमें गूगल का Gemini AI इंटीग्रेटेड होगा। इसके जरिए यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन, नेविगेशन और आस-पास दिखाई देने वाली चीजों के बारे में सवाल पूछने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। Gentle Monster ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इनमें कौन-कौन से फीचर्स उसके स्मार्ट ग्लास में दिए जाएंगे।
प्री-ऑर्डर शुरु होंगे जल्द
कंपनी 13 से 23 नवंबर तक न्यूयॉर्क में इन स्मार्ट ग्लास का प्रीव्यू आयोजित करने वाली है। यहां आने वाले लोग दिसंबर में लॉन्च से पहले इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। अमेरिका में रहने वाले यूजर्स को 12 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री ऑर्डर मिल जाएंगे। फिलहाल इसकी कीमत क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है। अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में इसकी बिक्री कब शुरु होगी इस बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है।
