Unaमुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब हर माह 20 से 25 हजार रुपये तक आमदनी

ऊना, सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संवेदनशील सोच के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना संजय के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनी है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार से हुई बचत का निवेश कर उन्होंने ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। आज दोनों कामों से वह हर महीने 20 से 25 हजार रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने एक अन्य युवक को भी अपने साथ काम पर रखा है और उसे काम सिखा रहे हैं।

संजय जब महज चार साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता ड्राइवर थे। इसके बाद मां ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वह आंगनवाड़ी में काम करने के साथ दिहाड़ी मजदूरी भी करती थीं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संजय और उनकी बहन का पालन-पोषण किया। संजय दसवीं पास हैं, उनकी बहन ने बीए किया है। बाद में मां लकवे से ग्रस्त हो गईं और उन्हें काम छोड़ना पड़ा। करीब तीन साल तक बिस्तर पर रहने के बाद वर्ष 2023 में उनका भी निधन हो गया। इससे पहले वह बेटी की शादी कर चुकी थीं। मां के निधन के बाद बहन और जीजा ने संजय की जिम्मेदारी संभाली।

बहन और जीजा ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन संजय चाहते थे कि वह अपने पैरों पर खड़े हों और उन पर अपनी जिम्मेदारी का अतिरिक्त बोझ न डालें। वह अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मां के साथ पहले आंगनवाड़ी में काम कर चुकी एक महिला ने उन्हें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के बारे में बताया।

संजय ने सर्विस स्टेशन खोलने के लिए योजना के तहत आवेदन किया। उन्हें पहली किस्त में 1 लाख 40 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस तरह दो लाख रुपये की मदद से उन्होंने कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया।

संजय बताते हैं कि कारों की धुलाई से उन्हें हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। उन्होंने एक युवक को भी अपने साथ काम पर रखा है और उसे यह काम सिखा रहे हैं। कारोबार से हुई बचत को उन्होंने आगे निवेश किया और ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। इससे उन्हें हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। दोनों कामों से उनकी कुल मासिक कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सभी खर्च निकालने के बाद वह करीब 10 हजार रुपये हर महीने बचा रहे हैं।

संजय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया। उनके लिए यह मदद आर्थिक सहायता से अधिक अपने भविष्य को स्वयं संवारने में मिला वास्तविक संबल है।

सुख-आश्रय योजना से मिल रहे आत्मनिर्भरता के अवसर
उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना विशेष देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले पात्र बच्चों और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की एकमुश्त सहायता का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को विवाह सहायता सहित विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...