नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बुक Belonging: A Journey Of Love इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ संपर्क के बारे में भी बताया है। उनका कहना है कि जब पीएम मोदी सामने मिलते हैं तो दूसरी ओर देखने लगते हैं। इसके अलावा उन्होंने उनकी तारीफ भी की और कई मौकों पर आलोचना भी की। सोनिया गांधी ने अपनी बुक में इमरजेंसी का भी जिक्र किया है।
उन्होंने लिखा कि – ‘वो भारत के विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने। जो न सिर्फ वर्चस्व के खिलाफ हो बल्कि ऐसा भारत जो समावेश, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा हो और उसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। उन्होंने आगे लिखा कि मेरा उनसे आज तक कोई वास्तविक संपर्क नहीं हो रहा है’।
पार्टियों के नेता आत्मीयता से मिलते थे
पीएम मोदी को लेकर सोनिया गांधी ने लिखा कि – ‘हम कभी-कभी कहीं कार्यक्रमों में मिलते हैं जैसे कि स्पीकर के चैंबर में वो जब भी मेरे सामने आते हैं तो हम एक-दूसरे को नमस्ते कहकर अभिवादन करते हैं। यह पहले के समय से अलग है जहां अलग-अलग पार्टियों के नेता आत्मीयता से मिलते थे’। उन्होंने आगे लिखा कि – ‘वो दूसरी ओर देखते हैं ताकि आंख न मिलानी पड़ी’।
सोनिया गांधी ने लिखा कि – ‘हमारे दौर के सत्ताधारी वर्ग को लेकर उनकी जो असहजता थी उसे मैं भी अच्छी तरह से समझने लगी थी। दिल्ली के किसी ड्राइंग रुम में रानजीतिक चर्चा के दौरान मुझ भी असहजता महसूस होती थी। मुझे लगता था कि वहां जो राय रखी जा रही है। वह भारत की असलियत से बहुत दूर है। वो निश्चित रुप से एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर आरएसएस से ताकतवर बने थे’।
इमरजेंसी का भी किया जिक्र
अपनी किताब में सोनिया गांधी ने आपातकाल लागू करने के फैसले को एक गलती बताया है। उन्होंने कहा कि उनका यह मानना है कि उनकी सास और तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसे ही लगा था। यह भी लिखा है कि यदि संजय गांधी को कंट्रोल में रखा गया होता तो आपातकाल लागू होने के बाद हुए नुकसान को काफी हद तक रोक सकते थे।
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का फैसला एक गलती थी और उनका मानना है कि उनकी सास को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था। सोनिया गांधी के अनुसार, इमरजेंसी के फैसले को लेकर परिवार में भी मतभेद थे। उनके पति राजीव गांधी इस फैसले के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी मां को अगले चुनावों तक का इंतजार करने के लिए भी कहा था वहीं छोटे बेटे संजय गांधी ने आपातकाल लगाने पर जोर दिया था।
