बिलिमोराः गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में देर रात प्लास्टिक की एक होलसेल दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, बिलिमोरा आईटीआई के सामने स्थित प्लास्टिक की होलसेल दुकान में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह पटाखों को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पटाखों के कारण दुकान के पीछे रखे सामान में आग लग गई।
प्लास्टिक की होलसेल दुकान में लगी भी ष ण आ ग, मचा ह ड़ कं प
#ShopFire #PlasticWholesale #FireIncident #BreakingNews https://t.co/5KQX0L3c1u— Encounter News (@encounternews2) November 7, 2026
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा प्लास्टिक का सामान तेजी से जलने लगा। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने शुरुआती स्तर पर अग्निशामक यंत्र और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बिलिमोरा नगर पालिका की फायर टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए गणदेवी नगर पालिका की फायर टीम को भी सहायता के लिए बुलाया गया। इसके बाद दोनों फायर टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की।
समय रहते फायर विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से आग को और फैलने से रोक लिया गया। दुकानदार के मुताबिक, आग की इस घटना में दुकान में रखा करीब 8 से 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है। शुरुआती जानकारी में पटाखों को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हम लोगों को जैसे ही सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंची।
