Nationalपुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ा दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये धमाका AC कंप्रेसर फटने या साधारण पटाखे की वजह से नहीं हुआ. ऐसे में इस ब्लास्ट ने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ये धमाका कैसे हुआ, वसुंधरा पुलिस चौकी के दोनों तरफ सड़क है जो इंदिरापुरम और गाजियाबाद को आपस में जोड़ती है. इसके ठीक ऊपर दिल्ली से राजनगर की ओर जाने वाला एलिवेटेड रोड भी गुजरता है. ऐसे में लगातार आवाजाही वाले इस क्षेत्र में पुलिस चौकी के भीतर इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाता है.

अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की बारीकी से जांच कर रही हैं कि ये कोई महज हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश थी, पुलिस ने जांच करने की कोशिश की तो पता चला कि घटनास्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है. इसके अलावा, पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ कैद हुआ है या नहीं, ये भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDS) और फोरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं. हालांकि, शुरुआती जांच में बीडीएस टीम भी ये स्पष्ट नहीं कर पाई कि धमाका किस तरह का था और इसमें किस विस्फोटक या सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. घटनास्थल से जुटाए गए सभी सबूतों को आगे की जांच के लिए आगरा भेज दिया गया है. अब सभी की निगाहें फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आने के बाद ही धमाके के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शुक्रवार रात हुए इस हादसे के वक्त चौकी के अंदर एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी ब्वॉय मौजूद था, जो वहां कोई सामान देने आया था. धमाका इतना तेज था कि चौकी के दो कांच के शीशे टूट गए और एक दीवार में हल्की दरार भी आ गई. कांच के टूटने से गिरे टुकड़ों की चपेट में आने से वो डिलीवरी बॉय घायल हो गया. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रहे हैं. UP ATS की एक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है. हाल फिलहाल में पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के कई इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिलते रहे हैं. कुछ दिन पहले यूपी पुलिस ने ISI- शहजाद भट्टी के मॉड्यूल को पकड़ा था. यूपी के लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने वाले थे. ऐसे में हर एंगल इस ब्लास्ट की जांच की जा रही है.

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइड पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...