चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।
विज आज यहां मीडिया बाईट में यह जानकारी दे रहे थे। विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना स्मारक नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।
विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उदघाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।
