Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: डिवाइडर से टकराकर GT Road पर पलटा दूध से भरा...

Jalandhar News: डिवाइडर से टकराकर GT Road पर पलटा दूध से भरा वेरका कैंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध से भरा कैंटर सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार दूध से लद्दा कैंटर जीटी रोड पर बने कट के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बताया जा रहा हैकि बाइक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में दूध सड़क पर बिखर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

गनीमत यह रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के कारण रोड बाधित हो गई और जाम लग गया। मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने हाइड्रा की मदद से कैंटर को सीधा कर यातायात को बहाल करवाया। फिल्लौर थाने से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से दूध से भरा कैंटर फिल्लौर जीटी रोड वेरका के सामने बाइक को बचाने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे में चालक का बचाव रहा।

इस घटना में सड़क पर दूध बिखरने से चालक का काफी नुकसान हुआ है। वहीं सरबजीत सिंह ने ड्राइवर से घटना के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह अंधेरे और कोहरे के कारण डिवाइडर को नहीं देख सका, जिसके कारण उसका कैंटर सड़क पर पलट गया। जिसके बाद एसएसएफ की टीम ने मौके पर सेफ्टी कोन लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए और हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से दूर किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

शराब के नशे में कांस्टेबल ने बंगले के गेट में मारी टक्कर

पुणे। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले...

Meharchand Polytechnic College की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 'सेव अर्थ...

पापा रणबीर की ‘रामायण’ में राहा ने भी दी दस्तक!

नई दिल्ली। रणबीर कपूर के लिए आने वाली फिल्म...

Punjab News: बस ड्राइवर से विवाद पर युवक ने तानी पिस्तौल, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ढोलेवाल इलाके में बस ड्राइवर और एक सवारी...

Jalandhar News: स्नेचरों का आतंक, दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट इलाके में चोरी और लूटपाट की...

शराब के नशे में कांस्टेबल ने बंगले के गेट में मारी टक्कर

पुणे। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब...

Meharchand Polytechnic College की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 'सेव अर्थ सोसाइटी' के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।...

पापा रणबीर की ‘रामायण’ में राहा ने भी दी दस्तक!

नई दिल्ली। रणबीर कपूर के लिए आने वाली फिल्म 'रामायण' सिर्फ एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह उनके...

Punjab News: बस ड्राइवर से विवाद पर युवक ने तानी पिस्तौल, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ढोलेवाल इलाके में बस ड्राइवर और एक सवारी के बीच शुरू हुई बहसबाजी विवाद में बदल गई। सवारी...