Hocky Champion Trophy 2026
Nationalपुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

नोएडाः सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके 2 अन्य साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाते थे और फिर सुनसान रास्तों पर ले जाकर उनसे लूटपाट करते थे। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी (सेंट्रल जोन) प्रवीण रंजन सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात पुलिस गाड़ियों की तलाशी ले रही थी।

तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश बहलोलपुर अंडरपास के पास आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अधिकारी के अनुसार, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू (27) और नोएडा के वसई गांव निवासी राजेश उर्फ टेढ़ा (38) के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी 20 साल का शंकर शर्मा और 20 साल का कपिल कश्यप मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे, कारतूस, दो चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रात में कार से निकलते थे और लोगों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर लूटपाट करते थे। इसके बाद पीड़ितों को सुनसान जगह पर छोड़ देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रविवार रात भी लूटपाट के इरादे से इलाके में आए थे। पुलिस ने बताया कि विकास के खिलाफ लूटपाट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) समेत विभिन्न धाराओं में 22 मामले दर्ज हैं जबकि राजेश के खिलाफ 18, शंकर के खिलाफ 10 और कपिल के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है।...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे...

स्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी...

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी...

Jalandhar News: दिवित मौत मामला, परिवार से दुख सांझा कर रो पड़े Harby Sangha, देखें वीडियो

गायक कुलविंदर बिल्ला और अदाकार रवनीत सिंह ने भी...

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। 'बंधन सात जन्मों का' 'धूम मचाओ धूम' और 'महिसागर' जैसे...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्यौहारों के सीजन में पटाखे बजाने को लेकर नए...

स्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार हॉकी खिलाड़ी नव्या ठाकुर ने अपनी प्रतिभा...

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी तैयार नहीं हुई मार्केट जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित...