मोगाः कोट ईसे खां में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 8 महीने के मासूम को ट्रैक्टर से कूचल दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता बच्चे के साथ घुमा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों ने नशा किया हुआ था और वह तेज रफ्तार से ट्रॉली लाया और बच्चे को नीचे दे दिया। इस दौरान ट्रॉली का टायर बच्चे के ऊपर से निकल गया।
वहीं लोगों ने मौके पर ट्रैक्टर चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की ब्रेक भी नहीं थी। उन्होंने बच्चे की मौत पर सड़क जाम कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गायब कर दिया है। साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को इंसाफ दिलाने की भरोसा दिलाया और जाम को खुलवाया है। पुलिस ने कहा कि आऱोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
