Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: व्यक्ति पर पाइप से किया हमला, तोड़ी टांग और स्कूटी,...

Jalandhar News: व्यक्ति पर पाइप से किया हमला, तोड़ी टांग और स्कूटी, FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नूरमहल में व्यक्ति पर हमला होने की घटना सामने आई है। जहां नौजवानों द्वारा व्यक्ति को रोककर उस पर पाइप से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नौजवानों ने व्यक्ति की टांग तोड़ दी और बाजू सहित शरीर पर कई जगह वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित की पहचान 52 वर्षीय नरिंदर कुमार निवासी गांव भंडाल, थाना नूरमहल के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि घटना के 10 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस ASI सुभाष चंद्र ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 324(4), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि घटना 23 अक्टूबर की सुबह है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान करीब 10 बजे स्कूटी से अपने दफ्तर नूरमहल जा रहा था, तभी भंडाल हिम्मत में सीमेंट की दुकान के पास सुखविंदर कुमार उर्फ सीसू, हरविंदर कुमार उर्फ काका और परमजीत ने उसे रोक लिया।

पहले बहस की और फिर सुखविंदर कुमार ने पाइप से टांग पर वार कर दिया। जब उन्होंने बचाव के लिए अपना हाथ आगे किया, तो हमलावर हरविंदर कुमार ने बेसबॉल बैट से वार किया, जो उनके हाथ की उंगलियों पर लगा। इसके बाद तीसरे हमलावर सुखविंदर कुमार ने बेसबॉल बैट से उनके सिर पर वार करने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर लोगों ने उनको छुड़वाया। उनकी भरजाई सुखविंदर कौर और पत्नी मनजीत कुमारी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने स्कूटी भी तोड़ दी और मोबाइल जला दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

साईं रोड के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90...

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को...

साईं रोड के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90 प्रतिशत पूरा बद्दी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने...

Jalandhar News: Singer Jasbir Jassi बोले- पुत्र मरे नहीं भूलदे, चाहे होकर मरण फकीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज...