Actress Shehnaaz Gill भी शोक व्यक्त करने पहुंची
जालंधर (Ens) : बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलख के बेटे विदित की मौत हो गई। परिवार के साथ दुख साझा करने पंजाबी फिल्म अभिनेता बीनू ढिल्लों उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिनेश ओलख के घर से बाहर निकल बीनू ढिल्लों ने कहा कि परिवार का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके साथ ही ढिल्लों ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि सभी को वाहन सावधानी, सुरक्षित तरीके और धीमी गति से चलाने चाहिए, ताकि सड़क हादसों में किसी अन्य परिवार को इस तरह का असहनीय दुख न झेलना पड़े।
इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज़ गिल भी परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए दिनेश ओलख के घर पहुंची। विदित की मौत का पता चलते ही पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकार दिनेश के घर इस दुःख की घड़ी मे पहुँच रहे है।
