आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ सकता है. किसी को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो किसी की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. वहीं कुछ राशि वालों को खर्च और कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उत्साह से भरा रह सकता है. आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र मे आपका प्रभाव बढ़ सकता है. व्यापार से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा सक्रिय रहना होगा. ऑफिस में होने वाली किसी जरूरी मीटिंग को नजरअंदाज न करें. क्रिएटिव काम करने वालों को नया असाइनमेंट मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सहयोग मिलने की उम्मीद है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है.
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. मेहनत और समझदारी से आप मुश्किल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. मन में चल रही उलझनें कम होंगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है. विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा.
कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए शनिवार राहत भरा रह सकता है. लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है. सामाजिक संपर्कों का फायदा मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी महिला मित्र के माध्यम से लाभ मिल सकता है. मन की निराशा दूर होगी और परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल बनेगा.
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रह सकता है. आपको अलग-अलग क्षेत्रों से अच्छी खबरें मिल सकती हैं. मन में नई उम्मीदें जागेंगी और आर्थिक लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे. जो मौके आपके सामने आएं, उन्हें हाथ से न जाने दें. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. मन में चल रही निराशा दूर होगी और आपकी बुद्धि व प्रतिभा का विकास होगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है. नौकरी या आजीविका से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी. सामाजिक या संगठनात्मक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है.
तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. बातचीत के तरीके और समझदारी से आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे. विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी. लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं. व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी.
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक परेशानियां कम होंगी और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है.
धनु राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति वाला रह सकता है. आपकी नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. अपनी बातचीत और समझदारी से आप अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. निर्माण से जुड़े कामों में प्रगति होगी. संतान की ओर से सुख और संतोष मिलने के योग हैं.
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज घरेलू जरूरतों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. इस वजह से मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. कार्यक्षेत्र में नए विरोधियों के कारण कुछ मुश्किलें सामने आ सकती हैं. ऐसे में धैर्य से काम लें. हालांकि जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपको हिम्मत देगा.
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें काम का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के स्थानांतरण की संभावना बन सकती है. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और विरोधियों पर जीत मिल सकती है.
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. अपनी बुद्धि और समझदारी से आप कार्यक्षेत्र की किसी जटिल समस्या का हल निकाल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. परिवार में विवाह या किसी दूसरे शुभ कार्य की योजना बन सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है.
