बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कई जिलों में येलो अलर्ट भी है। इस बीच आज दोपहर में बदरीनाथ धाम से देहरादून वापस आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। इनकी पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।
दरअसल, उड़ान के करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रेडियो टेलीफोनी से संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी चट्टान से टकराया हो सकता है। हालांकि, अभी तक न तो हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है और न ही उसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने आई है।
हेलीकॉप्टर क्रैश का नया मंजर सामने आया है। ध्यान से देखने पर हेलीकॉप्टर से धुआं उठता दिख रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। घटना के अनुसार, आज दोपहर 1.14 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा से रवाना हुआ था। बताया गया कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद का नया मंजर सामने आया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंच (यूकाडा) के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, अभी हेलीकॉप्टर तक राहत-बचाव दल नहीं पहुंच पाया।
इस समय बदरीनाथ और उसके आस-पास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। इस कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। यूकाडा कर्मचारियों के मुताबिक, चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की लोकेशन दिखाई दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हो गईं। बचाव दल पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर तलाश कर रहा है।
