Hocky Champion Trophy 2026
Nationalसौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया...

सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की मांग करने वाली याचिका को लेकर नोटिस जारी किया है। इस जांच की मांग में उनके पेरेंट्स के बारे में जानकारी देना भी शामिल है। यदि सौरव दास के खिलाफ किसी भी तरह के आरोप साबित होंगे तो उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को रद्द करने की मांग की गई है।

ऐसे में सौरव दास के खिलाफ उठी जांच की मांग पर अब सीजेपी के लीडर आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में आशुतोष ने लिखा कि – ‘यहां से जो भी हो रहा है वो शर्मनाक पल है। किसी को सिर्फ इसलिए परेशान करना क्योंकि आपको उसका काम पसंद नहीं आ रहा है। हम आखिर कब तक यह चीजें बर्दाश्त करते रहेंगे?’

याचिका में लगे आरोप

कांचीपुरम जिले के गणेश कुमार ने सौरव दास के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि सौरव दास की पृष्ठिभूमि और उनके पहले रिकॉर्ड की विस्तार, निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए। याचिकाकर्ता ने सौरव दास के खिलाफ जरुरी कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को भी रद्द करने के निर्देश देने की मांग रखी है। याचिका में इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सौरव दास के इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने और उनको न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियां करने से भी रोकने की मांग की है।

छह हफ्ते बाद होगी इस मामले की सुनवाई

हाईकोर्ट ने अब इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए उनका जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह हफ्तों के बाद होगी। अभी फिलहाल अदालत न सिर्फ नोटिस ही जारी किया है। इसका अर्थ यह नहीं है कि याचिका में लगे आरोप साबित हो चुके हैं। सौरव दास की नागरिकता या फिर पहचान को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी...

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर...

Punjab News: पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी की इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में फंसा मालिक, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन की दुकान आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण...

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी करके 948.9 लीटर घटिया या मिलावट के संदेह वाला घी...

Jalandhar News: तस्कर के 70 साल पुराने घर पर प्रशासन का एक्शन, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की इमारतों पर कार्रवाई की...

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर आज 2 गाड़ियों की आपस में मामूली टक्कर हो गई।...