Hocky Champion Trophy 2026
NationalJio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी,...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए। मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी की बातों को सुनकर इमोशनल हुोते नजर आए। अपने भाषण के दौरान ईशा ने साल 1977 का एक किस्सा भी सुनाया। इसके अलावा ईशा अंबानी और अनंत अंबानी ने जियो के सफर और कंपनी की सफलता के बारे में बताया। ईशा अंबानी ने पिता के पुरानी दिनों को याद करते हुए इस दौरान 1977 का एक किस्सा भी सबको सुनाया। उस समय मुकेश अंबानी सिर्फ 20 साल के ही थे। वह रिलांयस के पहले आईपीओ पर काम भी कर रहे थे। जब ईशा अंबानी ने उनसे जुड़े हुए किस्से पर बात की मुकेश अंबानी काफी भावुक हो गए।

ईशा को याद आया पुराना किस्सा

ईशा अंबानी ने इस दौरान बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही फैमिली डिनर के दौरान उनके पिता 1977 के अपने दिनों को याद कर रहे थे। ईशा ने बताया कि उनके दादा धीरुभाई अंबानी यह चाहते थे कि आम लोग भी कंपनी की तरक्की में हिस्सेदार बनें। इसी सोच के साथ ही रिलांयस को आम निवेशकों के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया था।

भाई आकाश की तारीफ करती दिखी ईशा

वहीं इस दौरान ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी की तारीफ भी की। ईशा ने कहा कि जियो की लिस्टिंग सफर का कोई अंत नहीं है। यह एक नई शुरुआत है कंपनी आगे भी ऐसे ही अपने निवेशकों और ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश करेगी। इसके अलावा ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी की मेहनत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जियो के साथ 13 साल के इस सफर में उनके भाई ने बहुत ही मेहनत की है। अनंत अंबानी ने जियो पर विश्वास बनाए रखने वाले ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया।

शेयर बाजार में हुई जियो की एंट्री

वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को शेयर बाजार में एंट्री भी कर ली है। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बीएसई और एनएसई पर 21 फीसदी से कुछ ज्यादा प्रीमियम के साथ 1358 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है। इस मौके पर ईशा ने यह भी बताया कि जियो ने करीबन 10 साल में बड़ी सफलता हासिल की है। उनके अनुसार, इस साल कंपनी का रेवेन्यू लगभग 15.5 अरब डॉलर और वास्तविक कमाई करीबन 8 अरब डॉलर रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

महाकाल की भक्ति में डूबी Bhumi Pednekkar, उज्जैन में टेका माथा, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों काफी लाइमलाइट में...

खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध : वरुण मेहन

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान मोर्चा के...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

महाकाल की भक्ति में डूबी Bhumi Pednekkar, उज्जैन में टेका माथा, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने उज्जैन में स्थित महाकाल के...

खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध : वरुण मेहन

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी वरुण मेहन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर दबिश दी जा रही है।...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...