Hocky Champion Trophy 2026
Nationalदिल्ली की हवा हुई खराब, AQI 168 से बढ़कर 232 पर पहुंचा

दिल्ली की हवा हुई खराब, AQI 168 से बढ़कर 232 पर पहुंचा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर (Sameer) ऐप के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरकर खराब (poor) श्रेणी में आ गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 232 दर्ज किया गया। नई दिल्ली में धुंध के बीच अक्षरधाम मंदिर परिसर का नजारा।

मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोधी रोड में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर दबिश दी जा रही है।...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...