Hocky Champion Trophy 2026
Nationalगजबः 20 रुपए की कचौड़ी के चक्कर में गंवा दिए 20 लाख,...

गजबः 20 रुपए की कचौड़ी के चक्कर में गंवा दिए 20 लाख, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 20 रुपए के स्वाद के चक्कर में शख्स को 20 लाख रुपए गंवाने पड़ गए। घटना नाहरगढ़ पुलिस थाना इलाके की है। शख्स रुका तो कचौड़ी खाने के लिए था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि दो चोरों की नजर उसके उस बैग पर है, जिसमें 20 लाख रुपए रखे हुए हैं। जितनी देर में वो कचौड़ी खत्म करता, उतनी ही देर में स्कूटर सवार दो चोर पैसों से भरा बैग ले उड़े। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। चंपालाल नाम का कारोबारी कचौड़ी खाने के लिए रुका था और उसने कैश से भरा बैग अपने स्कूटर के आगे रखा हुआ था। तभी दो आदमी आए, बैग उठाया और वहां से फरार हो गए। कारोबारी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कारोबारी अपनी स्कूटी पर बैठकर कचौड़ी के मजे लेता दिखाई दे रहा है। पैसों से भरा बैग उसने स्कूटी पर आगे की तरफ रखा हुआ था। कुछ सेकेंड बाद स्कूटी सवार दो बदमाश तेजी से आए और पीछे बैठे शख्स ने पैसों से भरा बैग उठा लिया और तेजी से वहां से फरार हो गए। कारोबारी हाथों में कचौड़ी लिए पैदल ही उनका पीछा करता नजर आए लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोर हेलमेट पहनकर आए थे। ऐसे में उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर दबिश दी जा रही है।...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...