Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: निगम में विजिलेंस टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर किया काबू,...

Punjab News: निगम में विजिलेंस टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर किया काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नगर निगम के बी जोन कार्यालय में विजिलेंस टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों काबू किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर पर प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने संबंधित इंस्पेक्टर के कैबिन में जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े किसी काम के बदले मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से क्लर्क है और उसे इंस्पेक्टर का चार्ज दिया गया था। टीम वहां रखे दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम रिश्वत से जुड़े मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित तौर पर कितनी रकम की रिश्वत ली गई थी और मामला किस प्रॉपर्टी के टैक्स की सेटलमेंट से जुड़ा है। विजिलेंस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए 254.44 करोड़ रुपये जारी किए – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर...

बड़ा हादसाः 2 High-Speed Train’s की टक्कर में 39 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

मैड्रिड: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों को आपस...

Punjab News: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेता नगर निगम इंस्पेक्टर गिरफ्तार

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर SSRVM ऊना में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

ऊना। ऊना में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

महाकाल की भक्ति में डूबी Bhumi Pednekkar, उज्जैन में टेका माथा, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों काफी लाइमलाइट में...

पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए 254.44 करोड़ रुपये जारी किए – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा...

बड़ा हादसाः 2 High-Speed Train’s की टक्कर में 39 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

मैड्रिड: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों को आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों...

Punjab News: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेता नगर निगम इंस्पेक्टर गिरफ्तार

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में नगर निगम जोन-बी, लुधियाना में तैनात...

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर SSRVM ऊना में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

ऊना। ऊना में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...