Hocky Champion Trophy 2026
Nationalकांग्रेस अपनी सरकार वाले राज्य में हारी, 0 सीट मिली; बैलेट पेपर...

कांग्रेस अपनी सरकार वाले राज्य में हारी, 0 सीट मिली; बैलेट पेपर से हुए चुनाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः बिहार और उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में मतगणना के बीच कर्नाटक के नतीजों का ऐलान हो चुका है। यहां कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ होने के बाद चारों सीटों पर चुनाव हार गई। वहीं बैलेट पेपर पर आए नतीजों को लेकर विपक्ष कांग्रेस को निशाने पर ले रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्युलर ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। खास बात है कि कांग्रेस लगातार देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाने की मांग कर रही है।

कर्नाटक विधान परिषद सदस्य चुनाव में तीन सीटें भाजपा और एक जेडीएस को मिली हैं। भाजपा ने उत्तर पूर्व शिक्षक, दक्षिण पूर्व स्नातक और पश्चिम स्नातक सीट पर जीत हासिल की है। तीनों ही सीटों पर कांग्रेस नेताओं को हराया है। जबकि, जेडीएस के खाते में बेंगलुरु शिक्षक सीट आई है। यहां भी पार्टी ने कांग्रेस नेता को हराया है। खास बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के कार्यकाल में कांग्रेस और जेडीएस साथ गठबंधन की सरकार में थे।

बैलेट पेपर पर चुनाव में जेडीएस नेता एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस एमएलसी पुटन्ना को हराया है। एक ओर जहां रंगनाथ को 10 हजार 810 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी पुटन्ना को महज 9 हजार 902 वोट ही मिल सके थे। वहीं भाजपा के शशिल जी नमोशी ने उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

उत्तर पूर्व शिक्षक सीट से भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य शशिल जी नामोशी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस नेता शरणप्पा मट्टूर को हराया है। नामोशी को 15 हजार 596 वोट मिले थे और वह 3 हजार 297 वोट के अंतर से जीते। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी मट्टूर के खाते में 12 हजार 299 वोट आए थे।

दक्षिण पूर्व स्नातक सीट पर भाजपा के केएम सुरेश ने कांग्रेस उम्मीदवार शशि हुलिकुंते मठ को हराया है। यहां उन्होंने 23 हजार से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। पश्चिम स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस को मोहन लिंबिकई को 9 हजार 323 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। यहां उनका मुकाबला भाजपा एमएलसी एसवी संकनूर से था। संकनूर लंबे से बढ़त बनाए हुए थे।

अब इसे कांग्रेस के लिए दोहरा झटका माना जा सकता है। पहला तो राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जहां लंबी कथित तनातनी के बाद मुख्यमंत्री में बदलाव हुआ है। हाल ही में यहां डीके शिवकुमार ने सीएम की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध के बीच पार्टी लगातार बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रही है।

अक्टूबर की शुरुआत में असम में सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। तब राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी चुनाव नहीं जीत सकती है। उन्होंने कहा था कि जब चुनाव बैलेट पेपर पर होते हैं, तब कांग्रेस और ज्यादा चुनाव हारती है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर दबिश दी जा रही है।...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...