Punjab Govtपंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 8 प्रस्ताव

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 8 प्रस्ताव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने आज अपने 13वें सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से आठ प्रस्ताव पारित किए। पारित किए गए प्रस्तावों में सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों की सदस्य संख्या के अनुपात को ध्यान में रखते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सीनेट के लिए दो सदस्यों को नामित करने का अधिकार देना; यमुना नदी के पानी में पंजाब का जायज और समान हिस्सा सुनिश्चित करना; रूपनगर (रोपड़), हरिके और फिरोजपुर स्थित सिंचाई हेडवर्क्स का प्रबंधन, रखरखाव और संचालन पंजाब के अधीन रखना; बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 को निरस्त करना; राजस्थान को दिए जा रहे सतलुज, रावी और ब्यास नदियों के पानी की कीमत/रॉयल्टी निर्धारित करना; केंद्र सरकार से उझ बहुउद्देशीय परियोजना को लागू करने तथा माधोपुर हेडवर्क्स से आगे पाकिस्तान की ओर बहकर जा रहे रावी नदी के पानी को रोकने के लिए उसे रणजीत सागर बांध की ओर मोड़ने का अनुरोध करना; पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना और केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को दोबारा खोलने की अपील करना शामिल है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री करतारपुर साहिब गलियारे को दोबारा खोलने से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जबकि नदियों के पानी से संबंधित प्रस्ताव जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पेश किए गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बिक्रम मजीठिया को नोटिस भेजने पर राजबीर घुम्मन का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन मंगलवार...

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई...

बिक्रम मजीठिया को नोटिस भेजने पर राजबीर घुम्मन का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन मंगलवार को सीबीआई दफ्तर में पेश हुए। करीब साढ़े 4 घंटे...

Punjab News: प्रदर्शन में शव की कस्टडी पर SSP का आया बयान, लक्खा सिद्धाना को किया डिटेन, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के परिजनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में युवक के शव को लेकर हंगामा हो गया।...

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।...