LudhianaPunjab News: एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, 3 दिनों में दूसरी...

Punjab News: एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, 3 दिनों में दूसरी घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में एक बार फिर से 108 एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी होने का मामला सामने आया है। जिसे बाद में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। यह 3 दिनों में दूसरी घटना है, जब एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी हुई है। बता दें कि 2 दिन पहले एक महिला ने लुधियाना 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया था।

वहीं अब देर रात एक महिला द्वारा एंबुलेंस में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। हालांकि तीनों में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित पाए गए। मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस चालक मनप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 10 बजे उनके पास फोन आया कि उच्ची मंगली में महिला की हालत गंभीर है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि जमालपुर में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।

जिसके बाद वह मरीज को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आएं। एंबुलेंस चालक ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में डॉक्टरों से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 3 दिन में एक ही एंबुलेंस में यह दूसरी घटना है, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों मामलों में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ट्रैक्टर रिपेयरिंग और पेंट की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालौनः उरई शहर के कोंच बस स्टैंड क्षेत्र में...

Jalandhar News: Fine Storage की दुकान पर एक्टिवा के दस्तावेज को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अली मोहल्ला में स्थित फाइन स्टोरज नामक...

CM Sukhu ने कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर...

Punjab News: LIG फ्लैट में पुलिस की Raid, महिलाओं सहित 8 काबू, नशा बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

ट्रैक्टर रिपेयरिंग और पेंट की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालौनः उरई शहर के कोंच बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैक्टर रिपेयरिंग और पेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से...

Jalandhar News: Fine Storage की दुकान पर एक्टिवा के दस्तावेज को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अली मोहल्ला में स्थित फाइन स्टोरज नामक दुकान पर हंगामा देखने को मिला। जहां 2 ग्राहकों द्वारा...

CM Sukhu ने कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू...

Punjab News: LIG फ्लैट में पुलिस की Raid, महिलाओं सहित 8 काबू, नशा बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने फ्लैट में रेड की। मिली जानकारी...