जीरकपुरः जर्नेल एन्क्लेव में एक घर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक नाबालिग को घर में चोरी करने के लिए भेजा था। इस मामले में पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें।
iPhone और लैपटॉप बरामद
पुलिस ने चोरी किया गया iPhone 11 और लैपटॉप बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान चोरी से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।