National2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हो गई। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में हुई इस घटना में गोली लगने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल शख्स को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही कार्तिक ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के पीछे की वजह और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद नौबस्ता इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद से राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में दहशत फैल गई। दिन के समय में दो गुटों के बीच फायरिंग से हर कोई डरा हुआ है। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आरोपियों की पहचाने में जुटी हुई है। एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा...

Jalandhar पहुंची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत, ओपन सेरेमनी पर DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में जालंधर में...

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार भारती चैरिटेबल ट्रस्ट का 11वां विशाल भगवती जागरण धूम धाम...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला को पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़...