MogaPunjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का...

Punjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मोगाः अंगदपुरा मोहल्ले में एक दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात में दो युवकों की मौत हो गई जबकि 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय गगन जिंदल और 40 वर्षीय साहिल जिंदल के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं, 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मामले को लेकर परिवार के साथ दुख व्यक्त करने डीजीपी गौरव यादव पीड़ितों के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बीती शाम जब साहिल जिंदल अपने कुछ साथियों सहित घर के बाहर मौजूद थे, तो एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें कुल 5 लोग जख्मी हुए थे। जिनमें से साहिल जिंदल व गगनदीप सिंह की मौत हुई है, जबकि बाकी लोग जेरे इलाज हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सिटी साउथ में बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है व इस संबंधी अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें पुनीत गाबा, किरण पाल सिंह, बलविंदर सिंह, बलजीत कौर व जीवन सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस साइंटिफिक व प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच कर रही है व पुलिस इस वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। उन्होंने विश्वास दिलाया इस मामले में दोषियों को शरण देने वाले, उन्हें हथियार उपलब्ध करवाने वाले या अन्य किसी प्रकार से शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें शुरुआती जानकारी के अनुसार, 4 युवकों को गोली लगी है, जबकि एक अन्य युवक के छर्रे लगने से घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस उनके बयान ले रही है।

एसएसपी चहल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताकि जांच पूूरी होने के बाद ही वारदात के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है, और इसके माध्यम से...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनप्रीत सिंह...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बददी नगर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण एवं शस्त्र...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हो गई। सआदतगंज थाना क्षेत्र...