जालंधर, ENS: पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह को काबू करके भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 4 तस्करों का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और उसमें से 42 पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैरी निवासी अमृतसर, इशू निवासी कृष्णा नगर, अश्विनी कुमार निवासी बाल्मीकि मोहल्ला करार खां, गगनदीप निवासी हरिपुर मोहल्ला अमृतसर और राम उर्फ बब्लू निवासी हरगोबिंद नगर (जालंधर) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार संघा चौक के पास नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चैरी ने बैंक एन्क्लेव में मकान नंबर-7 किराए पर लिया हुआ है और वहीं से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड की और स्कॉर्पियो गाड़ी सहित 42 पेटी शराब बरामद कर ली।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि बरामद की गई 42 पेटी शराब उन्हें ‘फ्रेंड्स वाइन’ से मिली थी। पुलिस अब इस मामले में वाइन ठेके से जुड़े संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इससे एक दिन पहले भी 50 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा गया था।